फरीदाबाद। इंदिरा कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही जलभराव और जर्जर रास्तों की समस्या अब खत्म होने वाली है। नगर निगम की ओर से सरकारी स्कूल से रेलवे ला तक यामाहा कंपनी की बाउंडी वॉल के साथ-साथ आरसीसी नाला बनाने और इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक सड़क बिछाने के लिए विकास कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।योजना पूरी होने के बाद कॉलोनी के लोगों को बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
इंदिरा कॉलोनी का यह हिस्सा लंबे समय से ड्रेनेज व्यवस्था के अभाव में जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। सरकारी स्कूल से रेलवे लाइन तक जानेवाले रास्ते पर बारिश और घरों का गंदा पानी जमा रहता है। यामाहा कंपनी की दीवार के साथ लगते इस नाले की व्यवस्था न होने से लौम को आवाजाही में भारी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के दिनों में स्थिति इतनी खराब हो जाती कि पैदल निकलना भी मुश्किल है नाता है और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा – परेशानी उठानी पड़ती है।
