
क्या है ऑस्टियोपोरोसिस
ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसा रोग है जिसमें हड्डियां कमजोर और भभुरी हो जाती है। इससे फ्रैक्चर होने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। यह मुख्य रूप से हड्डी के घनत्व में कमी के कारण होता है। ऐसी स्थिति में छोटी सी चोट में भी हड्डियां टूट सकती हैं। उम्र बढ़ने के साथ यह रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में आस्टियोपोरोसिस होने की आशंका अधिक रहती है। रजोनिवृत्ति के बाद एस्ट्रोजन के स्तर में गिरावेट होने के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ती है। हालांकि कुछ लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस होने के पीछे पारिवारिक इतिहास भी रहता है।
धूम्रपान, शराब का सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी, अनुवांशिकी, अन्य
रोग के लक्षण
सामान्य तौर पर रोग के लक्षण नहीं दिखते
पीठ दर्द होने की समस्या
शरीर की ऊंचाई में कमी आना