फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के सेक्टर-45 और आसपास के हजारों निवासियों को जल्द ही सीवरेज जाम और ओवरफ्लो की पुरानी समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने इलाके की जर्जर भूमिगत सीवरेज लाइनों के पुनर्वास के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है।इस परियोजना में पहली बार पाइप पहली बार लागू होगी ट्रॅचलेस सीआईपीपी तकनीक क्योर्ड-इन-प्लेस (सीआईपीपी) आधुनिक ट्रेचलेस तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे सड़कों को खोदे बिना पाइयों को भीतर से नया बनाया जाएगा।
निगम के मुताबिक इस तकनीक से तैयार लाइन कम से कम 50 वर्षों तक टिकाऊ रहेगी। सेक्टर-45 और बार्ड नंबर-20 के कई हिस्सों में पिछले कई वर्षों से सीवरेज लाइनें जर्जर हालत में हैं। बरसात के दिनों में नालियों और सीवर का पानी सड़कों पर आ जाताहै, जिससे दुर्गंध और जलभराव की समस्या आम हो जाती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कई बार शिकायतों के बावजूद केवल अस्थायी मरम्मत होती रही लेकिन मूल समस्या जस की तस बनी रही।
