फरीदाबाद। आरपीएस सर्वाना सोसाइटी में नवरात्रि पर्व के अपर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सोसाइटी के निवासियों ने सामूहिक रूप से मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल ने बताया कि पूजा कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी परिसर में किया गया जहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। संवाद
