ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में स्ट्रे डॉग्स का आतंक बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि सोसायटी में 5 से 7 कुत्ते आक्रामक हो गए है, जो पाक में खेल रहे बच्चों पर हमला करते है। इससे लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। लोग आरडब्ल्यूए से शिकायत कर समाधान की मांग कर रहे है।रेजिडेंट्स का कहना है कि हाल ही में सोसायटी के पार्क में खेलने के लिए जा रहे एक बच्चे पर स्ट्रे डॉग्स के झुंड ने हमला कर दिया।
इस घटना से बच्चा बुरी तरह डर गया। बच्चे के पैरंट्स ने आरडब्ल्यूए से इसकी शिकायत कर जल्द समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि कुछ लोग सोसायटी में लिफ्ट के पास सीदियों के नीचे और पार्क में नियमित रूप से कुत्तों को खाना खिला रहे है. जिससे स्टे डॉग्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र खरे का कहना है कि सोसायटी में स्ट्रे डॉग्स की समस्या चढ़ गई है, इस मामले पर मया से मिले थे। उन्होंने सोसायटी में स्टे डॉग्स को वैक्सीनेशन और स्टरलाइजेशन के लिए एनजीओं को अपॉइंट किया है। जल्द ही स्ट्रे डॉग्स को वैक्सीनेट किया जाएगा।
