सूरजकुंड मेला शुरू होने में अब चार दिन का समय रह गया है। इस बार मेले में आम दिनों में 150 रुपये व वीकेंड (शनिवार व रविवार) पर 200 रुपये में टिकट मिलेगा। पिछले सालों की तुलना में यह 20 से 30 रुपये महंगा है। बता दें कि इस बार सूरजकुंड मेले की शुरुआत 31 जनवरी से होगी और मेला 15 फरवरी तक जारी रहेगा। पिछले कई साल से वीक डेज में मेले का टिकट 120 रुपये और बीकेंड पर 180 रुपये का मिल रहा था।
मेले में इस बार भी डीएमआरसी को टिकटिंग पर बेताला गया है। टिकट ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से मिलेंगे। मेला परिसर में एंट्री गेट के साथ ही सभी मेट्रो स्टेशन । इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो की ऑफिशल वेबसाइट के साथ ही दिल्ली मेट्रो सारथी मोबाइल ऐप से भी ऑनलाइन टिकट बुक कराई जा सकेगी। हरियाना टूरिजम की वेबसाइट पर पीटिकट बुकिंग का लिंक उपलब्ध होगा। स्कूली छात्रों और सीनियर सिटिजन को हर साल की तरह इस साल भी मेले की टिकट पर छूट रहेगी। हरियाणा टूरिज्म के एजीएम हरविंदर यादव ने बताया कि टिकट के दाम में थोड़ी सी वृद्धि की गई है।
