नई दिल्ली/कोलकाता, 5 मार्च (एजेंसी): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तरणजीत सिंह संधू कोदिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह कविंदर गुप्ता का स्थान लेंगे। कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले, पश्चिमबंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने वीरवार शाम को नई दिल्ली में अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सक्सेना इस कदम पर हैरानी जताई।
