फरीदाबाद। नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। शिकायतों के बाद निगम टीम ने लगभग 40 बंदरों को पकड़कर अरावली के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा। यह कार्रवाई निगम आयुक्त धरिंद्र खड़गटा के निर्देश पर की गई और आगे भी जारी रहेगी।
दरअसल, फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी, नगर पार, इंद्र कॉम्प्लेक्स, एनआईटी क्षेत्र और बल्लभगढ़ विधानसभा के सेक्टर-3 में बंदरों के आतंक की लगातार शिकायत मिल रही थीं। लोगों में दहशत का माहौल बन रहा था और कई स्थानों पर बंदरों ने घरेलू सामान नुकसान पहुंचाया और बच्चों व बुजुर्गों को डराया।
