
सरकार को भेजी जा चुकी फाइल लोक निर्माण विभाग की ओर से परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए तीन एलाइंमेंट मंजूरी के लिए सरकार को भेजी गई हैं, जिसमें लालपुर गांव के पास यमुना पर करीब 650 मीटर लंबा पुल प्रस्तावित है। सेक्टर-88 स्थित निजी अस्पताल के पास रिवाजपुर और टिकावली होते हुए यमुना पर प्रस्तावित पुल तक नौ किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। परियोजना को हरियाणा सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है। अब केवल लोक निर्माण विभाग को बजट मिलने का इंतजार है। इस परियोजना पर करीब 900 करोड़ रुपये लागत आएगी।
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) परियो-बना को लेकर सरकार से जल्द बजट आवंटन का इंतजार किया जा रहा है।
मंजूरी के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे स्मार्ट सिटी से नोएडा-गाजियाबाद की दूरी मात्र 30 मिनट में सिमट जाएगी। स्मार्ट सिटी से रोजाना करीब 50 हजार लोग नौकरी व अन्य कामों के लिए नोएडा-गाजियाबाद आवाजाही करते है। नोएडा और फरीदाबाद के बीच यमुना नदी है। इस कारा भी कोई
का सड़क मार्ग से कालिंदीकुंज होकर नोएडा जाना पड़ता है। यहां ज्यादा समय भारी जाम लगता है। लोगों का 10 मिनट का सफर एक घंटे में पूरा होता है। साथ ही लोगों को भारी ट्रैफिक से जूझना पड़ता है। यही हाल दिल्ली की तरफ से नोएडा जाने पर होता है। वहीं मेट्रो से जाने पर करीब दो घंटे का समय लगत्ता है, जिससे लोग काफी परेशान है।
सरकार को भेजी जा चुकी फाइल
लोक निर्माण विभाग की ओर से परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए तीन एलाइंमेंट मंजूरी के लिए सरकार को भेजी गई हैं, जिसमें लालपुर गांव के पास यमुना पर करीब 650 मीटर लंबा पुल प्रस्तावित है। सेक्टर-88 स्थित निजी अस्पताल के पास रिवाजपुर और टिकावली होते हुए यमुना पर प्रस्तावित पुल तक नौ किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। परियोजना को हरियाणा सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है। अब केवल लोक निर्माण विभाग को बजट मिलने का इंतजार है। इस परियोजना पर करीब 900 करोड़ रुपये लागत आएगी।