फरीदाबाद प्रदेश सरकार एक अप्रैल से कलेक्टर रेट इस बढ़ाए जाने की तैयारी कर रही है। बार कुछ गांव की जमीन के रेट में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि सरकार ग्रेटर फरीदाबाद शहरी क्षेत्र का दायरा बढ़ा रही है। यहां 12 सेक्टर नए बनाए जाने की बात सरकार ने कही है और इसके लिए 19 गांव की 4500 एकड़ जमीन ली जाएगी। सेक्टरों का दायरा बढ़ने की सूचना से किसान अब अपनी जमीन के बहुत अधिक दाम मांग रहे हैं।
कुछ दिन पहले तिगांव में गए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के समक्ष किसानों ने प्रति एकड़ के 25 करोड़ रुपये के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की थी। इसलिए सरकार इन गांव का कलेक्टर रेट अधिक बढ़ा सकती है। ताकि उसी हिसाब से राजस्व भी वसूला जा सके।इन 19 गांव में काटे जाएंगे सेक्टरः जिले में 12 नए सेक्टर विकसित होने हैं। इनके लिए 19 गांव की करीब 4500 एकड़ जमीन खरीदी जानी है।
