फरीदाबाद। नगर निगम ने शहर की प्रशासनिक व्यवस्था में नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम उठाया है।
हरियाणा नगर नागरिक सहभागिता अधिनियम के तहत निगम ने शहर के सभी 46 वाडों में कुल 229 क्षेत्र सभाओं (एरिया सभा) के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इस पहल के बाद अब मोहल्ला स्तर पर विकास कार्यों की पहचान, प्राथमिकता और निगरानी में स्थानीय लोगों की भूमिका तय होगी। निगम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यक्षेत्र सभाओं का गठन पोलिंग बूथों के आधार पर किया गया है।
