
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी का कनेक्शन हरियाणा से जुड़ा
जींद, संजय शर्मा (पंजाब केसरी): हरियाणा कांग्रेस में जहा जिलास्तर के संगठन को गठित करने के लिए रायशुमारी का दौर अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है वही सूबे की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का ताज पहनने के लिए दिल्ली में बड़े स्तर पर बिसाते बिछा रही है। सत्ता के दौरान संगठन की चौधर की चाबी पाने के लिए यूं तो भाजपा में करीब एक दर्जन चेहरे दिल्ली की तरफ उम्मीद को टकटकी लगाये हुए है। पार्टी में जातीय समीकरणों को साधने के लिए भी गोटियां फीट की जा रही है। हरियाणा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कनेक्शन पार्टी के भावी राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी जोडकर देखा जा रहा है। खासकर हरियाणा में पंजाबी समाज को वह लॉबी जो सियासत में सशक्त होने के लिए एक्टिव रहती है, वह प्रथम तौर पर जोर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लगा रही है। इस बड़ी पॉवर से महरूम होने की सूरत में उसकी नजर हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर टिक रही है। भाजपा सरकार की दो पारियों में हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में गिना जा रहा है।
drmexl
mqg66s