फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद में पहले फायर स्टेशन व कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कार्य अतिम चरण में पहुंच गया है। दोनों बिल्डिंग का १० प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है और अब फिनिशिंग का काम चल रहा है। अगले एक-दो महीने में काम पूरा होने की उम्मीद है।ग्रेटर फरीदाबाद में अभी तक कोई भी सरकारी कम्युनिटी बिल्डिंग नहीं बनी है। इससे यहां रहने वाले लोगों को अपने कार्यक्रम सोसायटियों में बने क्लब हाउस व अन्य जगहों पर करने पड़ते हैं।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से यहां कम्युनिटी विल्डिंग का निर्माण कराया जा है। सफ्ट 78 में ग्रेटर फरीधन में पहले कम्युनिटी सेंटर व सकार 76 में फायर स्टेशन का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह दोनों बिल्डिंग सीएम अनाउंसमेंट के तहत बनाई जा रही है। कम्युनिटी सेंटर की बिल्डिंग के निर्माण पर लगभग पांच करोड़ 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां पर डबल स्टोरी बिल्डिंग का कम्युनिटी सेंटर तैयार हो रहा है।
