साहिबाबाद कौशांबी पुलिस ने देशभर में जा और रेकी करने के मामले में महिल समेत तीन और आरोषित पकड़े इनमें एक नाबालिग है। आरोपित महिला भीरा मुंबई पुलिस की मुखधर बताई जा रही है, जबकि दूसरे आरोपित नौशाद जासूसी नेटवर्क के पूर्व में गिरफ्तार मुख्प आरोपित सुहेल मलिक उर्फ रोमियों का दाहिना हाथ है। नाबालिग दिल्ली कैंट स्टेशन पर सोलर बेस्ड कैमरा लगाने के लिए आरोपितों के साथ गया था।भीरा व नौशाद पाकिस्तानी आका जोरा सिंह उर्फ सरदार से सीधे संपर्क में थे।
इससे पहले पुलिस जासूसी गिरोह के 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपितों में मूलरूप से मथुरा सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी मीरा ठाकुर व मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नौशाद अली उर्फ लालू है, जो वर्तमान में फरीदाबाद में रह रहा था। वहीं, पकड़ा गया किशोर भोवापुर कौशांबी का रहने वाले है। पूछताछ में पता चला कि सुहेल के संपर्क में नौशाद करीब दो वर्ष पूर्व दुर्गेश के माध्यम से आया था। इसके बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सुहेल के संपर्क में मीरा व रिम उर्फ महक आई।
