फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शहर के सेक्टर-37 और डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र लाके में भविष्य में बिजली की जरूरतों को देखते हुए 33 केवी क्षमता के तीन नए बिजली घर बनाने की योजना तैयार की गई है। 66 केवी के बिजलीघरों के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध न होने के कारण विभाग ने यह वैकल्पिक योजना बनाई गई है।हँको प्रक्रिया जल्द शुरू होगी विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बिजली घर के तीन एकरधवीवीएन ने इन बिजली घरों के निर्माण होतीघवीवीएन ने की मांग लगातार बढ़ रही है। करीब दो वर्ष में बिजली की मांग और बढ़ेगी। इसे देखते हुए भविष्य में यहां ओवरलोड की समस्या बढ़ेगी। निर्माण का लक्ष्य करीब डेढ वर्ष में पूरा करने का रखा “है।
जमीन उपलब्ध होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना भविष्य की बिजली मांग को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। शहर में बिजली की बढ़ती जरूरत को देखते हुए और अधिक संख्या में बिजलीघर बनाने की जरूरत है। बिजली निगम ने नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की है। माना जा रहा है कि भविष्य में नगर निगम सदन की जो भी बैठक होगी। उसमें यह प्रस्ताव रखा जाएगा। निगम सदन से जमीन की मंजूरी मिलने के बाद बिजली विभाग को जमीन आवंटित कर दी जाएगी। इसके विभागीय मंजूरी की प्रक्रिया शुरू होगी। यदि नगर निगम समय पर जमीन उपलब्ध करा देता है तो सेक्टर-37 और आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट खड़ा नहीं होगा।
