फरीदाबाद।एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने टोल प्लाजा की दरों में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। 31 मार्च की रात 12 बजे से टोल टैक्स बढोतरी लागू हो जाएगी।फरीदाबाद की सीमा में दिल तो चॉर्डर <पर बने बदरपुर टाकलाजा पर फिलहाल टोल ढोतरी नहीं हई है। यहां पर माह में टोल टैक्स की दरें है।
दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल की सीमा में गदपुरी और कोसी कलां-करमन बॉर्डर पर दो टोल टैक्स प्लाजा हैं।दोनों टोल प्लाजा पर करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। दिल्ली-आगरा हाईवे पर फरीदाबाद के रास्ते मथुरा, वृंदावन, कोकिला वन परिक्रमा, गोवर्धन और आगरा से आवाजाही करने वालों का सफर अब और महंगा हो जाएगा। गदपुरी टोल प्लाजा से हल्के वाहन कार, जीप आदि से जाने वालों को अब एक तरफ के लिए 125 के बजाय 130 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
