फरीदाबाद में जमीन को अधिग्रहण मुक्त कराने को लेकर 95 दिन से धरना दे रहे ग्रामीणों के विरोध के बीच प्लाटों पर कब्जा लेना आसान नहीं है। बेशक हाई कोर्ट ने सेक्टर-80 में प्लाट लेने वालों के हित में फैसला दिया है, लेकिन मौके पर जाकर कब्जा लेना और फिर यहां आशियाना बनाना इतना आसान नहीं है। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दे दिया है कि जब तक उनको जमीन अधिग्रहण मुक्त नहीं हो जाती, घरना चलता रहेगा।
साथ ही वह इस जमीन पर किसी को कब्जा भी नहीं लेने देंगे। ऐसे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के लिए अपने ही सेक्टर में अपनी जमीन पर कब्जा लेना मुश्किल हो सकता है। याद रहे प्राधिकरण कई बार पहले भी कब्जा लेने की नाकाम कोशिश कर चुका है। उधर हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब इस मामले में राजनीतिक दखल भी नहीं होगी।
