
प्रदीप चौधरी बने जजपा के पुनः जिलाध्यक्ष
जासं, फरीदाबाद :
जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने संगठन का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी पर विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा जिम्मेवारी सौंपी है। प्रदीप चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर जजपा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा और सभी शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए कहाकि पार्टी ने उन पर जो आस्था व विश्वास जताया है उस पर खरा उतरेंगे। संगठन को बचाने में मेहनती कार्यकर्ताओं को महत्त्व दिया जाएगा।