ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 से 89 स्थित प्लॉटेड कॉलोनियों को नगर निगम के अधीन लाने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इस संबंध में नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अमित मान की अध्यक्षता में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), संबंधित विभागों के अधिकारियों व डेवलपर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें हैंडओवर प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर चर्चा हुई। बैठक में हरियाणा शहरी विक्रास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्लानिंग डीटीपी मनीष यादव, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल, एचएसवीपी के अधिकारी पीटीपी और कंट्रीवाइड प्रमोटर्स कि प्रतिधिधिक असावा विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक के चरान संक्टरवासियों ने क्षेत्र में सड़क सीवर, पयजीत स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य मुलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया ज्वाइंट कमिश्नर मान ने सभी पक्षों को बाही सुक्त हुए भरोसा दिलाया कि नगर निगम गरिले हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार हर ह पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहाकि सेक्टर-से 89 की कॉलोनियों को नगर निगम के अधीन लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है।
