फरीदाबाद, जे पी मिश्रा (पंजाब केसरी): शिव शक्ति मंदिर, शिव दुर्गा विहार में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के साथ-साथ भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा महोत्सव भी अपने अंतिम पड़ाव पर है। 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देबी सुभद्रा को रथ यात्रा के * साथ मौसी के घर यानी गुंडिचा मंदिर के लिए विदा किया गया था। अब 8 दिन के बावास के बाद शुक्रवार, की “बहुड़ा न जगन्नाथ जी जाएगी।
मंदिर प्रबंधन ने बता यात्रा कल शुक्रवार को शाम को शिव शक्ति मंदिर, शिव दुर्गा विहार 1 से शुरू होगी। भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ भव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए अपने निज निवास मंदिर में वापस पधारेंगे। प्रबंधकों ने क्षेत्र के सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया है।
