फरीदाबाद। फरीदाबाद के लोगों को अब रजिस्ट्री के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक नवंबर से संपत्ति रजिस्ट्री के लिए 100 प्रतिशत पेपरलेस प्रणाली लागू होने जा रही है। इसके चलते फरीदाबाद में संपत्ति से जुड़े सभी लेन-देन पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और दलाल-मुक्त तरीके से होंगे।
नई प्रणाली के तहत लोग अब घर बैठे ही पोर्टल के माध्यम से अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कर सकेंगे। इससे समय की बचत होने के स्राथ दलालों और अनावश्यक खचों से भी छुटकारा मिलेगा। रोजाना होती है 100 से अधिक रजिस्ट्री : फरीदाबाद नि में फिलहाल तीन तहसील फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बड़खल तथा एक उप तहसील तिगांव हैं। इनमें से बल्लभगढ़ में रजिस्ट्रियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। जिले में औसतन 100 से अधिक रजिस्ट्री प्रतिदिन होती हैं। जो अब पूरी तरह ऑनलाइन होंगी।
