फरीदाबाद। शहर की सड़कों में यदि आपको कहीं गड्डा नजर आता है तो व्हाट्सऐप पर फोटो डाल दें। फोटो डालने के बाद नगर निगम प्रशासन की वैन गड्ढे भरने पहुंच जाएगी। सोमवार को निगम ने गड्ढे भरने के लिए अपनी वैन सेवा शुरू कर दी है।
नगर निगम ने गड्डों के बारे में जानकारी लेने के लिए व्हाट्सऐप नंबर- 9871699494 भी जारी कर दिया है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने इस योजना को मंजूरी दी थी। निगमायुक्त ने बताया कि लोग व्हाट्सऐप पर जर्जर सड़क या गड्ढे की फोटो इस व्हाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।
फोटो के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और गड्ढे की जगह की जानकारी या लोकेशन भेजनी होगी। गड्ढे की फोटो मिलने के बाद निगम प्रशासन की वैन गड्डा करने के लिए पहुंचेंगी। उधर, नगर निगम की ओर से गड्डा भरने के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है। निगम प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशामन की सड़कों की लंबाई करीब साढ़े चार हजार किलोमीटर है। सड़कों में गड्डों की संख्या कई बार कोफी ज्यादा हो जाती है।
यदि निगम के पीसे गड्डों को भरने की शिकातयतें ज्यादा आ जाएंगी तो उन्हें क्रमानुसार भरवाया जाएगा। जैसे-जैसे शिकायतें आएंगी, उसी के अनुसार गड्डों को भरने के लिए निगम की वैन हर रोज गड्डा भरने के लिए पहुंचेंगी। निगम ने अपनी दोनों वैन पर भी फोटो डालने के लिए व्हाट्सऐप नंबर अंकित कर दिया है, नाकि शहर की सड़कों से जब वैन गुजरे तो लोगों के बीच व्हाट्सऐप नंबर का भी प्रचार हो जाए। सड़कों के गड्ढे भरने से धूल उड़ने में भी कमी आएगी। इससे शहर का पर्यावरण भी बेहतर होने की उम्मीद है। जिले में कई विभाग हैं, जो सड़कें बनाते हैं, नगर निगम के अलावा एचएसवीपी, लोक निर्माण विभाग, एफएमडीए, एचएसआईआईडीसी, हरियाणा राज्य कृषि एवं विपणन बोर्ड, सिंचाई विभाग आदि शामिल हैं। निगम की ये वैन नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों के गड्ढे ही भरेंगी।
