नई दिल्ली | एनटीए ने गुरुवार रात मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी का रिजल्ट जारी किया। पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा हुई परीक्षा में करीब 20 लाख छात्र बैठे थे। 11.21 लाख (करीब 56%) ने क्वालिफाई किया। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल संयुक्त टॉपर हैं। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए।
नीट की पात्रता के आधार पर अब एमबीबीएस-बीडीएस सहित अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। पहली बार परीक्षा देने वालों का दबदबा 690 से अधिक अंक पाने वाले 138 अभ्यर्थियों में से 93% से अधिक पहली बार नीट देने वाले हैं। 99% की उम्र भी 17 से 19 वर्ष के बीच ही है।
