चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि गुरुग्राम की मंडी को शहर के भीड़ वाले स्थान से कालियावास की 22 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाने वाली फूल मंडी जाएगा। इसके अला की सब्जी मंडी को भी किया बाहर शिफ्ट किया जाएगा। प्रदेश में 12 गांवों में ग्रामीण हाट एवं परचेज सेंटर बनाने के लिए जगह की पहचान कर ली गई है। इन पर 30-35 लाख रुपये की लागत से शैड बनाए जाएंगे। इसके अलावा खंड स्तर पर भी हाट सेंटर बनाने प्रस्तावित हैं।
इनमें स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन और किसान अपनी फसलों एवं अन्य उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के साथ ग्रामीण हाट एवं परचेज सेंटर बनाने, सड़कें बनाने और रखरखाव, फसलों के गेट पास जारी करने, एग्रोमाल, मंडियों में सफाई व्यवस्था, पैक हाउस एवं कोल्ड स्टोरेज, अटल कैंटीन, संकल्प पत्र तथा विजन2047 को लेकर समीक्षा की। यमुनानगर, करनाल और नारनौल में कोल्ड स्टोरेज एवं पैक हाउस बनाने के लिए टेंडर अलाट किए जा चुके हैं।
