गुड़गांव मेल हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता श्री अतुल पसरीजा, श्री रजनीश गर्ग, अधीक्षक अभियंता श्री एस. एस. सांगवान, अनुपम कटियार, श्री श्रीमती SAT बीरमती एवं अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रबंध निदेशक ने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए बिजली वितरण क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ निर्वाध व सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिर्षचत करने के लिए बिजली वितरण प्रणाली को और भी सुदृढ़ किया जाएगा।
