नगर निगम की ओर से भेजे गए फोटो में तो बंदर पकड़ने का काम चल रहा है, लेकिन बंदरों के डर से शहर की आलीशान कोठियां पिंजरों में तब्दील हो रही हैं।
बंदरों से बचने के लिए लोग कोठी पर ग्राउंड फ्लोर से लेकर ऊपर तक लोहे के जाल लगवा रहे हैं। घरों में बंदरों से बचने के लिए तो लोग उपाय कर लेते है, लेकिन गली में चलना तक बंदरों ने दूभर कर दिया है, जिससे शहरवासियों को परेशानी बढ़ रही है। नगर निगम क्षेत्र में रह रहे लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। एनआईटी क्षेत्र के अलावा 46, बल्लभगढ़ व आसपास के क्षेत्रों के लोग ज्यादा परेशानी हैं। बंदर प्रतिदिन तीन से चार व्यक्तिगों को काट रहे हैं।
