क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने तिगांव थाना क्षेत्र के जसाना स्थित लॉ कॉलेज के प्रफेसर पर हुए चाकू से हमला मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताधिक भारत कॉलोनी निवासी सुभाष शुक्ला ने पुलिस थाना तिगांव में शिकायत दी थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार 22 जनवरी को जब वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकले तो रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हथौड़े से मारपीट की और चाकू से हमला किया। थाना तिगांव में केस दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि शिकायतकर्ता के कॉलेज में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर को किसी कारणवश कॉलेज, से निकाल दिया गया था। उयत महिला को शक था कि शिर्वत्रप्रखकर्ता ने उसके खिलाफ साजिश की है, जिसके कारण उसे नौकरी से निकाला गया। इसी रंजिश के बाद महिला टीचर कोने अपने पति को इस बारे में बताया।
