हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक रिटायर्ड अधिकारी का सिम चेंज कर उनके बैंक अकाउंट से करीब 14 लाख 73 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। घटना की जानकारी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत पर साहबर थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-89 पुरी अमन विला सोसायटी निवासी 71 वर्षीय सीनियर सिटिजन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह एचएसवीपी से रेटियार्ड है। परिवार के साथ रहते है। उन्होंने बताया कि 7 से 23 जतवरी के बीच उनके अकाउंट से करीब 14 लाख 73 हजार रुपये कट गए, जबकि उन्होंने न तो किसी को ओटोपी बताया और न ही कोई लिंक शेयर किया।
