एनबीटी रिपोर्ट फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम न गौली उप तहसील में कार्यरत एक पटवारी
और उसके सहयोगी को 20 हजार, रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी दुकान और घरेलू प्लॉट के म्यूटेशन के एवज मे रिश्वत माग रहे थे। एसीबी ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटवारी जितेंद्र और उसके सहयोग बिनोद के रूप में हुई है। एसीबी ने बुधवार के शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये लेकर गौछी उप तहसील भेजा। उसी दौरान टीम ने मौके पर ही पटवारी को पकड़ लिया।
30 हजार मांगे थेसंजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दी थी कि गांव में उसकी एक दुकान और उसकी मां के नाम एक मकान है। इन दोनों संपत्तियों का म्यूटेशन चढ़वाने के लिए वह 5 फरवरी को सेक्टर-55 स्थित पटवारी जितेंद्र के घर पहुंचे। आरोप है कि पटवारी ने कागजात देखने के बाद म्यूटेशन करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता की मुलाकात पटवारी के सहयोगी विनोद से हुई। विनोद ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
सदा 25 हजार में तय हुआ 15 हजार रुपये एडवांस भी दे दिए।
