फरीदाबाद, महावीर मोवल (पंजाब केसरी): फरीदाबाद जिले के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात शिश की मौत का मामला सामने आया है।घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही व मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बोके अस्पताल भेजवाकर जांच शुरू कर दी है।
भूपानी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया के उन्होंने 22 फरवरी को अपनी ली सुषमा को भारत कॉलोनी रोडस्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कथया था।अस्पताल में मौजूद दो अजय से उन्हें सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) का भरोसा दिया था।परिजनों का कहना है कि जब चुच्चे का जन्म हुआ, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेटपर जोर-जबरदस्ती और घूंसे मारकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की, जिससे गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई। साथ ही, अस्पताल स्टाफ पर महिला के साथ मारपीट आने का भी आरोप लगाया गया है।
