फरीदाबाद,शहर के सबसे लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट टाउन पार्क के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पार्क के सौंदर्याकरण और नवीनीकरण की योजना तैयार की है, जिसके तहत पार्क के प्रवेश द्वार पर तीन शानदार फाउंटेन लगाए जाएंगे, सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।स्मार्ट सिटी की शान कहे जाना वाला टाउन पार्क करीब 29 एकड़ में फैला हुआ है। यहां दूरदराज से लोगपरिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। सुबह काफी संख्या सैर व व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। सुबह से शाम तक यहां लोगों की भारी भीड़ रहती है।
लोगों के घूमने के लिए बनाया गया ट्रैक कई स्थानों पर टूटा हुआ है। जिसे देखते हुए एचएसवीपी ने पार्क को और सुंदर बनाने की तैयारी की है। योजना के तहत पार्क में प्रवेश करते ही लोगों को एक अलग ही अहसास होगा। मुख्य प्रवेश द्वार के पास तीन शानदार फव्वारे लगाए जाएंगे। ये पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे, बल्कि शाम के समय लाइटिंग के साथ पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र भी बनेंगे।
