फरीदाबाद स्मार्ट सिटी को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। अलग-अलग इलाकों में चल रही लगभग 750 अवैध डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को बल्लभगढ़ इलाके से अभियान शुरू कर तीन डेयरियों का चालान किया।इसके अलावा नगर नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ लखानी चौक, सारन गांव के आसपास अवैध रूप से चल रही 50 से अधिक मीट की दुकानों को सील कर दिया। कुछ को जेसीबी से ढहा दिया गया।
नगर निगम से प्राप्त आकडा के अनुसार स्मार्ट सिटी में 750 से अधिक डेयरियां चल रही है। सबसे ज्यादा संजय कॉलोनी, नवाहर कॉलोनी, बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी के साथ ही सेक्टर-22, 25, 55 में संचालित हैं। लोगों का आरोप है डेयरी संचालक गाय-भैसा का दूध लोगों को बेच कर पैसा कमाते हैं। लेकिन पशुओं का गोबर नालियों और सीवर में बहा देते हैं। जिससे पूरी डेनेज व्यवस्था ठप हो जाती है। करीब पांच वर्ष पहले संजय कॉलोनी में 33 फुट रोड पर सीवर सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई थी। जांच में
