फरीदाबाद ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित पुरी आनंद विला के अंदर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कामेडियन राकेश अदलखा और मुस्कान तनेजा ने मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। रात तक चले इस कार्यक्रम का लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में अधिकतर महिलाएं शामिल थी। कार्यक्रम का आयोजन करने वाली दिप्ती ठाकुर, ममता गुप्ता, पूजा वार्षेनेय, प्रियंका ने बताया कि सोसायटी में इस तरह के कार्यक्रम होना जरूरी हैं।
