मानेसर नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह के आदेश पर रिहायशी सोसाइटियों के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की जांच के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। टीमें समय-समय पर एसटीपी का निरीक्षण करेंगी। जिन सोसाइटियों के एसटीपी नियमानुसार काम नहीं कर रहे, उनका चालान किया जाएगा। अवैध टैंकरों से एसटीपी का पानी खुले में छोड़ने वालों पर भी कार्रवाई होगी। नगर निगम मानेसर की टीम ने दो दिनों में चार सोसाइटियों पर चालान किया है।
जल प्रदूषण रोकने के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रक अधिकारी को भी इन सोसाइटियों के खिलाफ कार्रवाई करने कीसिफारिश की गई है।मानेसर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में करीब 100 रिहायशी सोसाइटियां हैं, जहां पर एसटीपी अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान एसटीपी बंद या अप्रभावी पाए गए। नगर निगम की टीम को आदेश दिए गए हैं कि जिन सोसाइटियों में हरियाणा बिल्डिंग कोड और पर्यावरण नियमों के अनुरूप एसटीपी काम नहीं कर रहे, उनका चालान किया जाए।
