फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी के मौसम में बढ़ने वाली बिजली की मांग को देखते हुए बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) प्रबंधन बकाया कार्यों को पूरा करने में जुटे हुए हैं। अब तक विभाग ओवरलोड वाले स्थानों पर 445 ट्रांसफार्मर लगा चुका है। गर्मी के मौसम में बिजली को खपत बढ़ जाती है, जिससे ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर लोड बढ़ने की संभावना रहती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए डीएचबीवीएन ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 445 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इनमें 295 ट्रांसफार्मर 200 और उससे ज्यादा केवीए के हैं। जबकि बाकी 150 केवीएकी क्षमता के हैं। इससे लोड को संतुलित करने में मदद मिमी और किसी एक ट्रांसफार्मर पर पड़ेगा। इससे SATINDO बिजली कट और नही ट्रांसफार्मर लोड सेफकेंगे।
