हरियाणा की सियासत पिछले कई दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर रही। सत्तापक्ष और विपक्ष अपने-अप विधायकों को साधने जुटे रहे। इस राजनीतिक सोचतान के बीच रविवार क एक ऐसी घटनाक्रम सामने आया, जिसन कई भाजपा विधायकों को कुछ देर के लिए मंत्री बनने की ‘फीलिंग’ दे दी। नयी दिल्ल के एक मोबाइल नंबर से कई भाजपा विधायकों के पास फोन आए। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्रालय का अधिकारी बताया।
वह बेहद आत्मविश्वास के साथ बात करता और कहता- ‘केंद्र ने हरियाणा मंत्रिमंडल में बदलाव का फैसला लिया है… आपको मंत्री बनाया जा सकता है।’ शुरुआत में कई विधायकों को लगाकि शायद दिल्ली से सचमुच कोई बड़ा राजनीतिक संदेश आया है।यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ, जब हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल बेहद गर्म था। सत्तारूढ़ भाजपा निर्दलीय उम्मीदवार सतीशनांदल की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी रणनीति में जुटी हुई थी।
