गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम अब अपने पार्षदों को हाई-टेक बनाने की बगारी में है। निगम क्षेत्र के वार्डों में जन्पाराओं के त्वरित समाधान और प्राप्नों को कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अभी जनप्रतिनिधियों को महंगे स्मार्टफोन और सरकारी सिम कार्ड उपलेच्ध कराए जाएंगे।इस परियोजना के लिए नगर निगमे ने आधिकारिक तौर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और करीब 32 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है।
नगर निगम द्वारा जारी एस्टीमेट के अनुसार, प्रत्येक पार्षद को करीब 80 हजार रुपये की कीमत वाला प्रीमियम स्मार्टफोन दिया जाएगा। इसके लिए निगम ने विशेष रूप से वन-प्लस कंपनी के 40 मोबाइल फोन खरीदनेका टेंडर लगाया है। इन 40 फोन में निर्वाचितै 36 पार्षदों के अलावा मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और तीन मनोनीत पार्षदों को शामिल किया गया है। निगम का मानना है कि प्रीमियम फोन होने से फाइल वर्क,फोटोग्राफी और विभिन्न सरकारी ऐप्स के संचालन में आसानी होगी।
