फरीदाबाद : सेक्टर-87 स्थित एक हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली एक महिला को अश्लील फोटो और विडियो वायरल करने की धर्मको देकर उससे 10 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने साइबर थाना, सेंट्रल में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई।
हल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास महिला के आपत्तिजनक फोटो और विडियो है। वह उन्हें वायर कर देगा। महिला ने इसे झूठ बताबग्तो आरोपी ने दूसरे नंबरे से वॉट्सऐप पर एक एडिटेड न्यूह फोटो भेज दी। फोटो देखकर महिला घबरा गई। आरोपी ने एक क्यूआर कोड भेजकर पैसे की मांग की। बदनामी के डर से महिला ने दो बार में 5-5 हमार रुपये, कुल 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।
