फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट में भजन क्लबिंग का आयोजन किया गया। इसमें 1200 से अधिक लोगों ने भाग लियोन शक्ति और आधुनिक संगीत के इस अनासंगम ने शहरवासियों खासकर युवा आकर्षित किया।कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर और निर्जी अस्पताल का सहयोग रहा, जबकि कई सामाजिक संगठनों ने कम्युनिटी पार्टनर के रूपमें भागीदारी निभाई।
ओमैक्स ग्रुप के कार्यकारी निदेशक जतिन गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन कम्युनिटी स्पेस को सिर्फ व्यापारिक केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक मिलन स्थल बनाते हैं। उन्होंने बताया कि शाम करीब छह बजे शुरू हुआ कार्य देर रात चला। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे संगीतकार और भजन गायकों ने माता के सुंदर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धलुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
