फरीदाबाद। सेक्टर-89 स्थित पुरी लैवेंडर सोसाइटी के बाहर मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने से हादसों की आशंका बनी हुई है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।आरडब्ल्यूए प्रधान संजय रावत और आशीष गौड़ ने बताया कि सोसाइटी में बड़ी संख्या में बच्चे रहते हैं, जो अक्सर बाहर खेलते हैं।
खेलते-खेलते कई बार बच्चे मुख्य सड़क की ओर निकल जाते हैं। सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण वाहन चालक तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिसमें कमी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि खासकर युवा बाइक और कार तेज गति से चलाते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।
