शहर की बढ़ती आबादी व औद्योगिक देखते हुए सरकार ने फायर स्टेशन मध्या बढ़ाने की मंजूरी दी है। शहर और नए फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। जिससे आगजनी की घटनाओं और फायर कर्मियों के क्रियक रिस्पांस टाइम को कम किया जा सके। बताया जा रहा है स्थापित होने वाले नए फायर स्टेशनों पर स्थानीय अग्निवीरों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार शहर की आबादी करीब 26 लाख है। शहुर में करीब 30 हजार छोटे-बड़े उद्योग के अलावा सौ से अधिक कॉलोनी, 90 से अधिक गांव, 50 से अधिक सोसाइटी आदि है।
ग्रेटर फरीदाबाद समेत कई सोसाइटी में सैकड़ों हाइराइज बिल्डिंग हैं। कुछ वर्षों में सोसाइटी के हाइराइज बिल्डिंग, औद्योगिक इकाइयों, गोदामों और रिहायशी कॉलोनियों की तेजी से विस्तार हुआ है। इसके साथ ही उतन लगने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। कई मामलों में समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने से नुकसान अधिक हुआ। ऐसे में फायर सेफ्टी इंझनस्ट्रक्चर को मजबूत करना अब प्रशासन की प्राथमिक आवश्यकता बन गई है। नए फायर स्टेशन इसी जरूरत को ध्यान में रखकर स्वीकृत किए गए है।
