ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बीपीटीपी प्रिंसेस पार्क सोसायटी में बृहस्पतिवार देर शाम को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विभिन्न सोसायटी की आरडब्ल्यूए की समस्याओं को सुना। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नियमित रूप से कूड़ा उठान न होना, ग्रीनबेल्ट, टूटी सड़क, आवारा कुत्तों को लेकर पालिसी बनाने, पेयजल संकट और बिल्डर की मनमानी के कारण बढ़े कैम चार्ज की समस्या को रखा।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि सोसायटी में बने क्लब और कम्युनिटी सेंटरों को व्यवसायिक बताते हुए नगर निगम की ओर से प्रापर्टी टैक्स लिया जा रहा है। एक-एक सोसायटी में तीन से चार लाख का बिल निगम ने भेज दिया है। बीते दिनों श्रीमेकार हाइट्स सोसायटी के बातम दस को सील कर दिया गया था। कई सोसायटी की आरडब्ल्यूए को नोटिस भी दिया गया है। आरडब्ल्यूए ने पत्र सौंपकर मंत्री से बलब हाउस पर प्रायंटी टैक्स न लगाने की मांग की है। साथ ही सोसायटियों में ओपन जिम लगाने की मांग की मां है।
