ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-75 से 89 के बीपीटीपी ब्लाक की मेंटेनेंस को नगर निगम के अंतर्गत करने की प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है। मामले को लेकर 13 अक्टूबर के बाद से लोगों को कोई अपडेट नहीं दिया गया था, न ही किसी प्रकार की बैठक निगम अधिकारियों द्वारा की गई है। लो आरोप लगाया SAR की मनमानी भी बढ़ गई है, ब्लाक की सड़कों की मरम्मत के लिए बिल्डर ने आइएफएमएस की राशि का इस्तेमाल करने के लिए मैसेज भेजा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सेक्टर 75 से 89 के बीच बीपीटीपी बिल्डर ने वर्ष 2004 में प्रोजेक्ट लांच किया था।
वर्ष 2012 से कब्जा मिलना शुरू हुआ। वर्तमान में यहां प्लाट, फ्लैट और इंडिपेंडेट फ्लोर की कीमत लाखों में है। टूटी सड़कों की समस्या सबसे ज्यादा है। समस्याओं के समाधान और प्रोजेक्ट को निगम के अंतर्गत करने के लिए लोगों ने निगम अधिकारियों और जिला नगर योजनाकार को कई बार पत्र लिखा है। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर की अध्यक्षता में सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हाल में आयोजित ग्रीवेंस की बैठक में भी लोग इस समस्या को उजागर कर चुके हैं। मंत्री ने निगम अधिकारियों
