फरीदाबाद।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम, जोनल कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीयूष बिल्डर की करीब 944 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई पीयूष कोलोनाइजर्स लिमिटेड और पूर्व निदेशकों और प्रबंधन में शामिल लोगों के खिलाफ की है। ईडी से मिली जानकारी के अनुसार, अटैच की गई संपत्तियों में परियोजनाओं की जमीन, फ्लैट, कृषि भूमि और व्यवसायिक स्थल शामिल हैं, जो फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और भिवाडी में स्थित हैं।
इनमें पलवल में लगभग 63 एकड़, भिवाड़ी में 62एकड़, धारूहेड़ा में करीब सात एकड़ जमीन और फरीदाबाद में करीब 19 हजार वर्ग फीट का व्यवसायिक स्थल है। ईडी की ओर से बताया गया है कि इस मामले में 30 मार्च 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत गुरुग्राम की विशेष अदालतमें शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत कंपनी के पूर्व निदेशक अमितोल आरोपियों के खिला के दायर की गई है।
