फरीदाबाद, 9 अप्रैल (सूरजमल): नहरपार समरपाम सोसायटी के टावर सी-2 ब्लाक में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण अफरा तफरी मच गई। वहीं उसमें रहने वाले दर्जनों लोगों की जान पर आफत बन आई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। समरपाम सोसायटी निवासी बीनू चौधरी ने बताया कि सी 2 टावर के 403 नंबर के निवासी कहीं गए हुए थे और पीछे से करीब 6 बजे शार्ट सर्किट की वजह से फ्लैट में आग लग गई।
आग इतनी जबरदस्त थी कि थोडी देर में पूरे ब्लाक मेंहो गया।फ्लैट नंबर 403 के सामने रहने वाली पडोसी मलिक ने बत सोनियाकहीं हवन हो रहा है इसलिए धुआं आ रहा है। बाद में धुआं इतना हो गया कि दिखाई देना बंद हो गया तो वह अपने फ्लैट से बाहर निकले। सोनिया नाया कि धुआं इतना था दिखाई ही नहीं दिया।
