फरीदाबाद। सेक्टर-82 स्थित पार्क ग्रैंड्यूरा सोसाइटी में नगर निगम की ओर से कोई सुविधा उपलब्ध नह कराई जा रही है। कचरा उठाने के लिए भी आरडब्ल्यूए की ओर से निजी एजेंसी नियुक्त की गई है, जिसका खर्च स्वयं निवासी उठा रहे हैं।
सोसाइटी में लगाया गया फायर सिस्टम भी सही तरीके से चालू नहीं है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में खतरा बना रहता है। यह बातें सोसाइटी के लोगों ने संवाद कार्यक्रम में कहीं।
सतीश, निर्मल, आरके, राजिंदर, यशपाल, विनय, कुलाभदर,कपिल, निलेश, अनुराग, जेएस, शैलेंद्र, प्रशांत व अन्य निवासियों का कहना है कि सोसाइटी से प्रतिवर्ष लगभग 18 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में नगर निगम की दिया जाता है, इसके बावजूद कोई सुविधाउपलब्ध नहीं कराई जा रही है।सोसाइटी को अब तक बिल्डर की लापरवाही के कारण एनओसी नहीं मिल पाई है। निवासियों के अनुसार, इस संबंध में कई बार चिल्डर से शिकायत की गई, लेकिनकोई समाधान नहीं निकला।
