वल्लभगढ़: सेक्टर-आठ बड़ौली गांव के निकट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर प्रवेश-निकास के लिए कट न होने के कारण बीपीटीपी चौक पर सुबह-शाम जाम लग रहा है। यातायात पुलिस ने करीब एक महीने पहले रिपोर्ट बनाई थी जो तत्कालीन डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी राठी की की सौंपी गई थी।
रिपोर्ट में वृताया गया था कि एक्सप्रेसवे से बड़ौली गांव, सेक्टर-75, 76, 77, नीमका गांव, फज्जूपुर व बल्लभगढ़-तिगांव रोड की तरफ जाने वाले गांवों के हजारों वाहन चालक सेक्टर-17 में निकासी प्वाइंट पर उतरते हैं। आगे ये यहां से आगरा नहर पर बने बीपीटीसी पुल और सेक्टर-आठ मिही पुल व तिगांव पुल से अपने गंतव्यों तक जाते हैं। सुबह और शाम हालात ये बन जाते हैं कि उपरोक्त सेक्टरों व गांवों की तरफ जाने वाला ट्रैफिक बीपीटीपी पुल पर फंस जाता है। भीषण जाम लगता है।
