नगरपालिका कर्मचारी संध हरियाणा के बैनर तले चल रही राज्यष्यागी हड़ताल फरीदाबाद में मंगलवार को उग्र हो गई। सफाई चार्मचारियों ने रोष जताते हुए निगम मुख्यालय के मेन गेट व निगमायुका के आपिल्स के बाहर कूड़ा बिखेर दिया, जो दिनभर पड़ा रहा। निगम की जेसीजी जब पेट पर पड़े कूड़े को उठाने पहुंची तो सफाई कर्मचारियों ने उसे लौटा दिया।
इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण होता देख पुलिस बुलानी पड़ी। उसने किसी तरह माहौल को शांत कराया। के पास निगम मुख्यालय के पास दिनभर पुलिस अलर्ट रही। उधर हड़ताल को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई नेता पहुंचे। इन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए पूर्ण साथ देने का आश्वासन दिया।
