फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-78 निवासी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) से सेवानिवृत्त एजीएम से 52 लाख 30 हजार रुपये की साइबर ठगी होने का मामला सामने आया है। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कियत पुलिस के मुताबिक, पीड़ित एजीएम ने अप्रैल 2025 में फेसबुक पर क्वांटा प्लस ट्रेडिंग कंपनी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करते ही उनसे व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया गया।
फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता साइबर ठगों ने सेक्टर-15ए निवासी नारी शेयर बाजार और आईपीओ (झशयल पब्लिक ऑफरिंग) में मुनाफे का झांसा देकर 17 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने सोमवार को शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-15 निवासी कारोबारी के पास हिमांशु नामक एक शख्स ने एक सितंबर 2025 को ऑनलाइन लिंक और व्हाट्सऐप मैसेज के माध्यम से संपर्क किया था। संपर्क करने वाले शख्स ने खुद को मार्जिन ट्रेडिंग लिमिटेड नामक कंपनी का प्रतिनिधि बताकर संपर्क किया था।
