ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-84, 85, 88 और 89 स्थित प्लॉटेड कॉलोनियों में रेजिडेंट्स को इन दिनों गर्मी के मौसम में पानी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि करीब 45 डिग्री पारा पहुंचने के बावजूद 36 घंटे में केवल एक बार ही पानी की आपूर्ति हो रही है। बिल्डर निवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, जिसके चलते लोग टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर हैं।
प्लॉटेड कॉलोनियों में करीब चार से पांच हजार लोग रहते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से लोगों को मजबूर होकर निजी टैंकरों से खरीदना पड़ रहा है। एफ-ब्लॉक के प्रधान रविंद्र चौधरी ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही हजारो पानी किल्लत से परेशान हैं। 36 घंटे में एक बार ही पानी मिल रहा है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को मजबूरन 700 से 800 रुपये में निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे निवासियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। लोग बिल्डर को हर महीने मेंटीनेंस चार्ज दे
